फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में गई पिता की नौकरी तो नवजात को मार जमीन में गाड़ा, पुलिस ने शव को कब्र से निकाला

Wed, 14 Oct 2020 10:49 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

  • पुलिस ने नवजात का शव कब्र से निकाला 
  • हत्या के आरोप में माता-पिता हिरासत में
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे से पहले कुछ भी प्राथमिकता में नहीं होता है। बच्चे के भविष्य के लिए दोनों रात-दिन खून-पसीना बहाते हैं। वहीं महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दंपति को अपने नवजात बच्चे की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने नवजात के शव को कब्र से निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बच्चे का जन्म दो अक्तूबर को हुआ था।

विज्ञापन


पुणे में पुलिस को माता-पिता द्वारा नवजात की हत्या करने की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को जांच के इरादे से बच्चे का शव कब्र से निकाला। पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा गायकवाड़ ने बताया, ''हमें सूचना मिली थी कि मात-पिता ने नवजात बच्चे की हत्या कर दी है। दो दिन पहले बच्चे के शव को तालजयी इलाके की सुनसान जगह पर दफन कर दिया गया है। हमने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बच्चे का शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।''

जांच का खर्च नहीं उठा सकते थे : 
पूर्णिमा गायकवाड़ ने बताया, पूछताछ में दंपति ने जानकारी दी कि डॉक्टरों ने बच्चे को डाउन सिंड्रोम की समस्या थी। उसकी कई जांच कराने को कहा था। लॉकडाउन में बच्चे के पिता की नौकरी चले जाने और आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वे जांच का खर्च वहन नहीं कर सकते थे। बच्चे की मां कटराज इलाके में कपड़े की एक दुकान पर काम करती है, जिससे किसी तरह दो वक्त की रोटी मिल जाती है।
विज्ञापन


सिंहगढ़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे की बीमारी और अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए दंपति ने बच्चे को किसी को देने की कोशिश की, लेकिन ऐसा कोई संगठन नहीं मिला जो बच्चे को स्वीकार करे। अधिकारी ने बताया कि ऐसे में आशंका है कि दंपति ने बच्चे को मार डाला। अधिकारी ने कहा कि पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें