फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः अस्पताल से लौट रही महिला का कि़डनैप कर किया गैंगरेप

Sun, 16 Jul 2017 10:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के लातूर में गैंगरेप का एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, अस्पताल से घर लौट रही एक महिला का तीन लोगों ने अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। जानकारी के मुताबिक घटना लातूर जिले के उदगीर की है।
विज्ञापन


बताया गया ‌कि गैंगरेप के बाद आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर पत्थर भी मारे और फिर लोहे की रॉड डाल दी। यह घटना शनिवार को हुई जब महिला एक निजी अस्पताल से अपना इलाज करवा कर घर लौट रही थी।

तीन लोगों ने महिला को जबरदस्ती ऑटो में बैठाया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला की स्थिती नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
बहरहाल, इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
  Maharashtra: Woman kidnapped, gang raped while returning from a hospital in Latur, case registered, victim in critical condition. (15/7) pic.twitter.com/jEC9uxPmZQ — ANI (@ANI_news) July 16, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें