फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकटः योगी सरकार के मंत्री भी कर रहे हैं महाराष्ट्र के यूपी वालों की मदद

Sun, 05 Apr 2020 01:25 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • मंत्रियों से मिली जानकारी के आधार पर कल्याण, टिटवाला, अंबरनाथ, बदलापुर, वसई-विरार, भायंदर और पनवेल तक में लोगों को मदद
  • प्रदेश भाजपा की ओर से महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में आपदा प्रबंधन केंद्र
  • यूपी के नोडल अफसर राज्य सरकार, एनजीओ के समन्वय से यूपी वालों की मदद कर रहे
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक कोरोना संकट में लॉकडाउन के चलते व्यवसायिक प्रतिष्ठान, उद्योग धंधे और परिवहन सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं। लॉकडाउन में फंसे बहुत से लोगों के पास पैसे नहीं है। ऐसे में महाराष्ट्र में फंसे यूपी के लोग अपने मूल क्षेत्र के मंत्रियों व विधायकों से मदद की गुहार लगा रहे है और यूपी के मंत्री लखनऊ से ही महाराष्ट्र में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा की ओर से महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में आपदा प्रबंधन केंद्र खोला गया है। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस खुद इन आपदा प्रबंधन केंद्रों की समीक्षा कर रहे हैं। मुंबई सहित महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को भाजपा कार्यकर्ता काफी मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मुंबई भाजपा महामंत्री अमरजीत मिश्र बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के मंत्रियों का निर्देश मिलते ही जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच जाती है। मिश्र ने बताया कि जहां पार्टी के कार्यकर्ता नहीं पहुंच पा रहे हैं वहां राशन की दुकान से अन्य जरूरी बस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और दुकानदार को पेटीएम आदि से पेमेंट किया जा रहा है। 

यूपी के ये मंत्री हैं काफी सक्रिय

महाराष्ट्र में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों की मदद के लिए कई मंत्री बेहद सक्रिय हैं। इनमें प्राथमिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, महिला व बाल विकास मंत्री स्वाति सिंह, पर्यटन व सांस्कृतिक कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, नगरविकास मंत्री आशुतोष टंडन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह प्रमुख हैं।

अमरजीत मिश्र ने बताया कि मंत्रियों की तरफ से दी गई जानकारी के आधार पर मुंबई से दूर कल्याण, टिटवाला, अंबरनाथ, बदलापुर, वसई-विरार, भाईंदर और पनवेल आदि इलाकों में भी लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है।

50 लाख जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का लक्ष्य

महाराष्ट्र भाजपा ने लॉकडाउन में 50 लाख जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। देवेंद्र फडणवीस ने राहत पहुंचाने के लिए आपदा प्रबंधन केंद्र के साथ ही एक कमेटी गठित की है, जिसमें उत्तर भारतीय नेताओं में महाराष्ट्र भाजपा सचिव संजय उपाध्याय, मुंबई भाजपा महामंत्री अमरजीत मिश्र, उपाध्यक्ष आरयू सिंह, प्रदेश भाजपा सचिव संजय पांडेय, संतोष पांडेय, आर यू सिंह, ओमप्रकाश चौहान, प्रद्युम्न शुक्ला आदि शामिल हैं। यूपी के मंत्री और विधायक इन्हीं लोगों के जरिए अपने लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं।

क्या कर रहे हैं मुंबई में यूपी के नोडल आफिसर

पर्यटन विभाग (यूपी) के उपनिदेशक विमलेन्द्र औचित्य मुंबई में यूपी के लोगों की सहायता के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोई आदमी भूखा न सोए, इस एजेंडे पर काम कर रहे है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में रह रहे यूपी मूल के लोगों के भोजन, निवास के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों, एनजीओ आदि के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी जरूरतें पूरी करने में मदद कर रहे हैं।

लोगों की काउंसिंलिंग अलग चल रही है, जिसमें उन्हें बताया जाता है कि अभी कुछ दिन तक यहीं रूकना है। लॉकडाउन की अवधि खत्म होने के बाद उनके गांव जाने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें