फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालघर साधु हत्याकांडः मृतक नीलेश के बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करेंगी अभिनेत्री रविना टंडन

Thu, 30 Apr 2020 11:08 AM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • पूर्व विधायक हेगड़े ने की क्राउड फंडिंग के जरिए पहल
  • 40 लाख रुपये जुटाने का रखा लक्ष्य
विज्ञापन
Raveena Tandon - फोटो : Amar Ujala (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालघर में दो साधुओं के साथ भीड़ हिंसा में मारे गए ड्राईवर 35 वर्षीय निलेश तेलगडे के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े क्राउड फंडिंग से पैसे जुटा रहे हैं। हेगड़े ने 40 लाख जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस कार्य में फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन भी उनकी मदद कर रही हैं। रवीना ने निलेश के दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने बताया कि लॉकडाउन के बीच नीलेश के परिवार के लिए एप के माध्यम से ऑनलाइन धनराशि जुटाई जा रही है। अब तक ढाई लाख रुपए जमा हुए हैं। बीते 16 अप्रैल को पालघर जिले के गढ़चिंचले गांव में लोगों ने दो साधुओं समेंत उनके वाहन चालक तेलगड़े को पीट-पीटकर मार डाला था। साधु मुंबई से सूरत अपने गुरु के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

100 रुपये से लेकर 10 हजार तक की हो रही है मदद

हेगड़े ने बताया कि अभी तक सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं घोषित की गई है। लोगों ने सौ-दो सौ से लेकर 10 हजार रुपए तक की मदद की है। हम लोगों के सहयोग से क्राउड फंडिंग के माध्यम से करीब 40 लाख रुपए जुटाना चाहते हैं जिससे निलेश के परिजनों का भविष्य संवर सके।

राज्य सरकार से भी पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। मॉब लिचिंग की इस घटना की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई पर पीड़ित परिवार की किसी ने सुध नहीं ली। अभी तक सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं घोषित की गई है।

साधुओं का नियमित ड्राइवर नहीं था नीलेश

हेगड़े बताते हैं कि निलेश साधुओं का नियमित ड्राइवर नहीं था। वह हेगड़े के परिचित पैट्रिक मेगी का ड्राइवर था। संतों के गुरु का सूरत में निधन हो गया था। वे अपने गुरु के अंतिम दर्शन करना चाहते थे। उनके निवेदन पर दोनों संतों की मदद के लिए उस रात निलेश उनके साथ गया था, पर दुर्भाग्य से वह कभी नहीं लौट सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें