फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलसा, चाइना मांझे में फंसी चिड़िया निकालते वक्त हादसा

Thu, 06 Oct 2022 01:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में एक युवक को चिड़िया की मदद करना भारी पड़ गया। चिड़िया की मदद करते समय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में एक युवक बिजली के तार में फंसी चिड़िया बचाते समय हादसे का शिकार हो गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक ने चाइना मांझे में एक चिड़िया को फंसा देखा और वह उसे निकालने की नियत से हाईटेंशन लाइन के करीब पहुंचा। उसने जैसे ही चिड़िया  की मदद की कोशिश की वैसे ही हाईटेंशन बिजली लाइन ने युवक को सात फीट नीचे से खींच लिया। जिससे युवक बिजली के करंट में बुरी तरह झुलस गया। करंट से उसके शरीर में आग भी लग गई थी। लेकिन इससे पहले कि युवक दम तोड़ता, हाईटेंशन लाइन ने उसे दूर फेंका। स्थानीय लोगों ने घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है, फिलहाल स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें