मध्यप्रदेश के भोपाल में एक बड़ा मजेदार किस्सा सामने आया है जहां एक गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए एक युवक ने एक स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन युवक के उस समय होश उड़ गए जब युवती ने उसका गिफ्ट स्वीकार करने से इंकार कर दिया।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वाकया उस समय सामने आया जब भोपाल पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। बुधवार को हनुमानगंज थाना पुलिस ने पकड़े गए तीनों लोगों को लगभग 6 लाख रुपये कीमत के 12 दोपहिया वाहनों के साथ गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों में अनूप मालवीय, शारिक और सलमान शामिल रहे। मालवीय जिम में एनर्जी पावडर स्पलाई करने का काम करता है जबकि शारिक एक पेंटर है और सलमान मजदूरी करता है।