फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: राहुल गांधी पर टिप्पणी करने पर हिमंता बिस्वा शर्मा के पुतले का मुंह काला कर गधे पर बैठाया

Sat, 12 Feb 2022 06:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के उत्तराखंड में चुनावी रैली में राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भोपाल में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिमंता बिस्वा शर्मा से माफी मांगने की मांग की है।
 
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के उत्तराखंड में चुनावी रैली में राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भोपाल में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने हिमंता बिस्वा शर्मा से माफी मांगने की मांग की है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के उत्तराखंड में चुनावी रैली में राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भोपाल में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिमंता बिस्वा शर्मा से माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन

 
युवा कांग्रेस ने बैरसिया विधानसभा के तारा सेवानिया गांव में युवा कांग्रेस ने हिमंता बिस्वा शर्मा का मुखौटा पहना कर सांकेतिक तौर पर गंधे पर बैठा कर प्रदर्शन किया। मुखौटे का मुंह काला करके और जूते की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया गया। भोपाल जिला अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा के विकास की बात करने वाले नेता अपने काम गिना कर वोट मांगने की बजाए कांग्रेस के नेताओं को अपशब्द कहकर वोट मांग रहे है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा की राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी निंदनीय है। हम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिमंता बिस्वा शर्मा से माफी मांगने की मांग करते है। ऐसा नहीं करने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
 
बता दें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने उत्तराखंड में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह देश की सेना से सबूत मांगते है। उन्होंने कहा कि क्या किसी ने राहुल गांधी से सबूत मांगा कि वह राजीव गांधी के बेटे है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें