फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दोस्त की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाया युवक, फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

Wed, 06 Mar 2024 10:15 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने कहा कि मेरा दोस्त मर गया है, अब मैं भी मर रहा हूं, मेरे परिवार वालों को परेशान मत करना।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में दोस्त की मौत के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने दोस्त की मौत का सदमा सहन नहीं कर सका। दोनों लंबे समय से दोस्त थे। युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें वह सुसाइड की बात कह रहा है।     

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को कांति और उसका दोस्त नरवे सिंह महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन गए थे। लौटते समय देर रात करीब 12:30 बजे इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर नलखेड़ा चौकड़ी के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में नरवे सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांति और एक अन्य साथी मामूली रूप से घायल हो गया।  
 
दोस्त की मौत का सदमा कांता सहन नहीं कर सका। उसने घटनास्थल से थोड़ी दूर झाड़ियां में जाकर फांसी लगा ली। आत्महत्या करने से पहले कांता ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने कहा कि मेरा दोस्त मर गया है, अब मैं भी मर रहा हूं, मेरे परिवार वालों को परेशान मत करना। यह वीडियो उसने अपने परिवार वालों को भी भेज दिया। पुलिस ने कांता के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें