फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: युवक ने कुएं में फंदे से लटककर की आत्महत्या, कई घंटे लटका रहा शव, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 03 Apr 2023 10:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के नोहटा थाना क्षेत्र से एक युवक द्वारा कुएं में फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक युवक ने कुएं में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कई घंटे कुएं में लटका रहा। यह घटना नोहटा थाना की बनवार चौकी के हरदुआ मानगढ़ का है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चंद्रभान उर्फ हल्के (19) निवासी हरदुआ मानगढ़  सुबह 10 बजे तक गांव में घूमता दिखाई दिखा था। लेकिन दोपहर एक बजे उसका शव खोरा हार के कुएं में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बनवार चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा ने घटनास्थल पर जाकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। फिर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया।

चंद्रभान ने कुएं से पानी खींचने वाली रस्सी को पनघट में बांधा। फिर अपने गले में फंदा डालकर कुएं में छलांग लगा दी। परिजन बेटे को खोजते हुए कुएं के पास पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी लगी।
विज्ञापन


बनवार चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा ने बताया कि हरदुआ मानगढ़ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव कुएं में झूलता मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें