फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: खरगोन में युवक को कपड़े उतारकर पीटा, वीडियो सामने के बाद कई लोगों पर केस, चौकी प्रभारी निलंबित

Sun, 07 Aug 2022 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन जिले में एक युवक को निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटने का मामला सामने आया है। उसे चोरी के शक में पकड़ा था। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार नामजद सहित कई पर केस दर्ज किया है। चौकी प्रभारी को भी निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
युवक को कपड़े उतारकर पीटने का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। चोरी के शक में एक युवक को भीड़ ने पकड़ा फिर जमकर मारपीट की। उसके कपड़े उताकर पीटा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के चार दिन बाद वीडियो सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। साथ ही लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना खरगोन जिले के निमरानी की है। मामला दो अगस्त का है। बताया गया है कि ढोल बजाने का काम करने वाला आदित्य घटना की रात खलघाट से ढोल बजाकर लौट रहा था। वहीं इलाके की एक फूड कंपनी से गेहूं की बोरी चोरी होने की बात सामने आई। कंपनी के कर्मचारियों ने आदित्य रोकड़े को चोरी के शक में पकड़ लिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। मारपीटा का किसी ने वीडियो बना लिया जो शुक्रवार शाम को सामने आया। 

वायरल वीडियो से पता चला कि युवक को कितनी बेरहमी से पीटा जा रहा है। उसके कपड़े उतारकर घसीटा जा रहा है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस हरकत में आई और चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक की मां का आरोप है कि मेरे बेटे को झूठा फंसाकर पीटा गया है। पुलिस वालों ने भी कोई मदद नहीं की। मां का आरोप है कि उसे मुसलमान कहा जा रहा था और धर्म जानने के लिए कपड़े उतारे गए हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले से साफ इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि मानवाधिकार के एमडी चौबे पीड़ित के परिवार से मिलने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आया है। मामले में जांच कर रितेश शर्मा, रामविलास चौधरी, बबलू दौड़वे, चेतन पाटिल सहित अन्य पर बंधक बनाने, मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। वहीं चौकी प्रभारी की लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने मामले की जानकारी नहीं दी थी। इसलिए उन्हें भी निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ जांच करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें