फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कमलनाथ के सामने कांग्रेस के मंच से लग गए AIMIM जिंदाबाद के नारे, जबलपुर में महापौर के शपथ ग्रहण का आयोजन

Sun, 07 Aug 2022 05:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में कांग्रेस की ओर से चुनकर आए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण का आयोजन रखा गया था। इसमें AIMIM जिंदाबाद के नारे लगने का मामला सामने आया है। मंच पर कमलनाथ भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
AIMIM की महिला पार्षद समरीन कुरैशी ने AIMIM जिंदाबाद का नारा लगाया था। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था। चौंकाने वाली बात ये रही कि कांग्रेस के मंच से ओवैसी की पार्टी के लिए जिंदाबाद का नारा लग गया। मंच पर कमलनाथ भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


बता दें कि मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए नगर निगम के चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार भी जीतकर आए हैं। जबलपुर में  AIMIM के दो पार्षद चुने गए हैं। रविवार को जबलपुर के वेटनरी ग्राउंड में कांग्रेस के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण का आयोजन रखा गया था। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने शपथ दिलाई। इसमें AIMIM पार्टी की ओर चुने गए पार्षदों को भी बुलाया गया था। पूर्व सीएम कमलनाथ, कांग्रेस के चारों विधायक, पूर्व मंत्री और 12 संतों को भी बुलाया गया था। 

शपथ होने के बाद हिंदुस्तान जिंदाबाद-भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे, इसी बीच वार्ड नंबर 11 से चुनी गईं AIMIM की महिला पार्षद समरीन कुरैशी ने AIMIM जिंदाबाद का नारा लगा दिया। इसके तुरंत बाद भारत माता की जय का नारा लगा दिया गया। इसके बाद अन्य लोगों ने जय कांग्रेस और जबलपुर जिंदाबाद के नारा बुलंद कर दिया। 
विज्ञापन


उधर कांग्रेस के मंच से शपथ लेने पहुंची AIMIM पार्टी की दोनों पार्षदों का कहना है कि कलेक्टर ने शपथ ग्रहण के लिए बुलाया था। कांग्रेस के समर्थन जैसी कोई बात नहीं है। हमारी पार्टी जो भी तय करेगी, उसी आधार पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि पार्टी के लिए नारा लगाने पर किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है। आयोजन में पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि महापौर के रूप में अन्नू जबलपुर के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। पार्टी को पूरा भरोसा है। प्रदेश में 14 महीने बाद कांग्रेस सत्ता में लौटेगी। 

भाजपा के पार्षद कल लेंगे शपथ
रविवार को हुए आयोजन में भाजपा के पार्षदों ने हिस्सा नहीं लिया। ये सभी कल सोमवार को शपथ लेंगे। बता दें कि नगर निगम के 79 वार्डों में 44 पार्षद भाजपा के चुने गए हैं, वहीं 26 पार्षद कांग्रेस के हैं। सात पार्षद निर्दलीय चुनकर आए हैं। दो वार्ड में AIMIM पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें