फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: दोस्ती, प्यार और फिर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर दी चाकू मारने की धमकी, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Wed, 31 Jan 2024 12:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mandsaur News: जिले में कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ एक युवक ने पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं जब आरोपी का इससे भी मन नहीं भरा तो उसने ब्लैकमेल कर बात करने का प्रेशर बनाया और चाकू मारने की धमकी दे डाली। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने मामला किया दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर में 12वीं कक्षा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उक्त को मामले को लेकर पीड़िता अपने भाई के साथ कोतवाली थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पास में रहने वाले युवक ने पहले दोस्ती की, फिर प्यार कर शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। जब छात्रा ने विरोध किया तो ब्लैकमेल कर बार-बार दबाव बनाकर फिर संबंध बनाए।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
छात्रा ने बदनामी के डर से परिजनों को नहीं बताया तो आरोपी युवक के हौंसले बुलंद हो गए और उसने छात्रा को बात नहीं करने पर चाकू मारने तक की धमकी दी। वहीं मां की मौजूदगी में कोचिंग से लौटते वक्त जोर जबरजस्ती की। इसके बाद छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी यश पिता प्रेमसिंह पंवार निवासी मंदसौर के खिलाफ धारा 376 (2) (एन), 323, 294,506, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें