फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन के सामने सेल्फी के चक्कर में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्फी लेने के चक्कर में जुनून की हदें पार कर देने वाले लोगों के लिए यह खबर एक नसीहत हो सकती है, जहां इंदौर में चलती ट्रेन के सामने खड़े होकर सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 18 साल का जयेश सोलंकी शनिवार शाम अपने दोस्तों अजय और अमित कुंडू के साथ रेलवे ट्रैक से गुजर रहा था। मंगलिया निवासी जयेश इस बीच ट्रैक पर ही रुक कर दोस्तों के साथ सेल्फी खींचने लगा।

सेल्फी लेते तीनों दोस्तों पर ऐसा खुमार चढ़ा कि वो ट्रैक के बीचों बीच खड़े होकर ही फोटो खींचने लगे। इसी बीच पीछे से आ रही इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस को देखकर जयेश ने उसके सामने खड़े होकर सेल्फी लेने का प्रयास किया लेकिन ट्रेन की स्पीड़ का वह अंदाजा नहीं लगा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन

सिर में गंभीर चोट के कारण हुई मौत

नजदीक आती ट्रेन को देखकर जैसे ही उसने हटने का प्रयास किया ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। लहूलुहान हालत में उसे लेकर उसके दोस्त नजदीकी अस्पताल में पहुंचे। जहां सिर में गंभीर चोट होने की वजह से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जयेश की मौत की सूचना उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जयेश कक्षा 12वीं का छात्र था। उसके पिता राजेन्द्र एक किराने की दुकान चलाते हैं, जबकि उसकी मां गृहिणी हैं।

हालांकि उसके परिजनों को उसकी मौत के पीछे किसी साजिश की आशंका नजर आ रही है। पुलिस ने उसके दोस्तों अजय और अमित के बयान रिकार्ड कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें