फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाइयों की कलाई पर सजेगी गोबर से बनी राखियां, बनाने में जुटी स्वयंसेवी संस्थान की महिलाएं

Sat, 23 Jul 2022 08:52 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के सांगानेर पिंजरापोल गोशाला स्थित ऑर्गेनिक पार्क में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं देसी नस्ल की गाय के गोबर से राखियां बनाने में जुटी हैं। गाय के गोबर की राखियों की बिक्री रक्षाबंधन पर की जाएगी।
विज्ञापन
गोशाला में गाय के गोबर से राखी बनाती महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के सांगानेर पिंजरापोल गोशाला स्थित ऑर्गेनिक पार्क में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं देसी नस्ल की गाय के गोबर से राखियां बनाने में जुटी हैं। गौशाला संचालकों का कहना है कि गाय के गोबर की राखियों की बिक्री रक्षाबंधन पर की जाएगी। लोगों में गायों के प्रति श्रद्धा भाव प्रबल हो, इसलिए गोबर और बीज से राखियां बनाई जा रही है। देखने में आता है कि रक्षाबंधन के कुछ देर बाद लोग राखियां उतार कर इधर-उधर फेंक देते हैं। राखी भाई बहन प्यार का प्रतीक होती है, जो कुछ दिन बाद कचरे में पहुंच जाती है। 
विज्ञापन


इसीलिए गाय के गोबर में बीज मिलाकर बनाई जा रही है, ताकि त्यौहार के बाद राखी को अपने घर में रखे गमले में गाड़ दिया जाए, तो कुछ दिन बाद ही राखी में रखा बीज फुटकर पौधा बन जाएगा। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक यह पौधा परिवार के लिए भी यादगार बन जाएगा। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से जुड़ी कई स्वयंसेवी संस्थाएं महिला समूह गोबर से राखियां बनाकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री कर रही है। सोशल मीडिया पर भी जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। आने वाले समय में यह लोगों की पसंद बन सकती है। गोमूत्र और गोबर के अन्य उत्पादन के बाद अब पहली बार राखियां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें