फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: महिला की चाकू से गोदकर हत्या, अवैध संबंध बनाने में असफल होने पर देवर ने वारदात को दिया अंजाम

Tue, 10 Sep 2024 07:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

MP: इंदरगढ़ थाना अंतर्गत मंगलवार को महिला के मौत के मामले में रिश्तों के शर्मसार होने का खुलासा हुआ है। अवैध संबंध बनाने में असफल होने पर देवर ने महिला की हत्या कर दी। पूरे मामले में महिला के ससुर ने देवर का साथ दिया है। 
 
विज्ञापन
महिला की चाकू से गोदकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय महिला अपने 6 साल के बेटे और 3 साल की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। पति हलवाई का काम करता है, जो दतिया में किसी प्रोग्राम में खाना बनाने आया था। मौका देख देवर-भाभी के घर पहुंचा और जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध करने पर देवर आग बबूला हो गया और महिला के गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

महिला का पति घर पहुंचा तब मामले का पता लगा। वहीं इस पूरे मामले में ससुर ने आरोपी का साथ दिया और पुलिस को गुमराह किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी देवर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। पत्नी करीब डेढ़ माह से घर नहीं रहती है। वह अपने मायके लोट गई है।

भाई से अलग होकर वह उसी घर में पीछे रहता है। जब उसे पता चला की भाई दतिया गया हुआ है और रात को नहीं लौटेगा। तो वह भाभी से मिलने पहुंचा था। टीआई उपेंद्र दुबे ने बताया कि मामले का खुलासा हो गया है। महिला के हत्या का आरोपी उसका ही देवर और ससुर निकले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें