फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi: पेट में कीड़े मारने वाली दवाई खाने से 30 से ज्यादा बच्चियां हुई बीमार, सभी जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 10 Sep 2024 06:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

Sidhi: सीधी जिले के मॉडल स्कूल खजूरी में अचानक एल्बेंडाजोल क्रीमी नाशक दवाई खाने से करीब 30 से ज्यादा बच्चियां बीमार हो गई। उन्हें चक्कर आने लगा और उल्टी भी साथ में होने लगी। इसके बाद सभी बच्चियों को आनन फानन में स्कूल से जिला अस्पताल सीधी लाया गया।
विज्ञापन
बच्चे बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला आज मंगलवार का है, जहां करीब 3:30 बजे मॉडल स्कूल खजूरी में बच्चियों को क्रीमी नाशक दवाई एल्बेंडाजोल खिलाई जा रही थी। जहां जिला अस्पताल से वह दवाई स्कूल में भिजवाई गई थी। इसके बाद कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ रही बच्चियों को इस दवा का सेवन कराया गया। दवा खाने के 15 मिनट बाद ही बच्चियों की हालत खराब होती चली गई। जहां सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, जहां सभी बच्चियों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही जिले का पूरा अमला जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.प्रेमलाल मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय, समाजसेवी और मिश्रा नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर अनूप मिश्रा सहित क्षेत्र के सभी डॉक्टर मौके पर पहुंच गए, जहां उपचार के लिए तत्काल कार्रवाई की गई। फिलहाल डॉ अनूप मिश्रा ने बताया है कि बच्चियों की हालत स्थिर है, दवाई अभी चल रही है।

वहीं पूरे मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर प्रेमलाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज कृमिनाशक दिवस है। जहां 10 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में एल्बेंडाजोल सभी बच्चियों को खिलाने का प्रावधान है। यह दवाई जिला अस्पताल से प्राप्त हुई थी, जहां स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति में दवाई खिलाई गई। इसके बाद बच्चियों की हालत बिगड़ी और उन्हें उपचार हेतु भर्ती कर दिया गया है। अभी 30 बच्चियों की हालत खराब बताई गई है। जब इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय से बात की गई तब उन्होंने बताया है कि डायल 100 की टीम को सूचना मिली थी। जब मौके पर पहुंची तब बच्चियों की हालत बिगड़ चुकी थी। फिलहाल जितना संभव हो सका है, डायल हंड्रेड में भी बैठकर बच्चियों को लाया गया है और कुछ को अभी भी लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें