फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश : सवर्णों की हाथापाई से आहत महिला ने किया आत्मदाह

Wed, 24 Jul 2019 02:52 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक दलित महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक महिला ने एक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में ऊंची जाति के तीन लोगों द्वारा गाली देने व हाथापाई करने से आहत होकर यह कदम उठाया है। पुलिस के मुताबिक, गिन्जारा गांव में सोमवार को हुई इस घटना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


एसपी रियाज इकबाल के मुताबिक, मृतक महिला राधा अहीरवार (45) का तीन भाइयों अनंत ब्राह्मण, मनोज ब्राह्मण और सुलक्षण ब्राह्मण के साथ नागौद में एक प्लॉट को लेकर विवाद था। विवाद का हल निकालने के लिए सोमवार को पटवारी गांव में आई थी।

इस दौरान दोनों पक्षों में कहा-सुनी हो गई। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने राधा को गालियां देते हुए उससे हाथापाई की। एसपी ने बताया कि पटवारी की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक, हाथापाई से आहत राधा घर की तरफ दौड़ी और केरोसीन छिड़कने के बाद आग लगा ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सोमवार रात इलाज के उसने ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें