फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति है इंजीनियर फिर भी घर में नहीं शौचालय, ससुराल छोड़कर गई पत्नी

Tue, 21 Aug 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित मारवा टोला गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है जो कि पूरी तरह से फिल्मी है। अक्षय कुमार भूमि पडनेकर की फिल्म में जिस तरह भूमि ससुराल में शौचालय न होने के कारण अपने मायके चली गईं थी। ठीक वैसे ही इस गांव में रहने वाली एक महिला भी अपने मायके चले गई। उसने कहा है कि वह तब तक ससुराल नहीं आएगी जब तक ससुराल वाले घर में शौचालय नहीं बनवा देते।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला की शादी करीब चार महीने पहले हुई थी। उसका पति पेेशे से इंजीनियर है। बीते चार महीने से ही वह ससुराल नहीं लौटी है। हैरानी की बात तो ये है कि उसके पति के घर में फ्रिज, टीवी जैसी सब सुविधाएं हैं लेकिन शौचालय नहीं है।

बीडीओ के कहने पर माना परिवार

मामले पर रविवार को बीडीओ मारवा टोला गांव पहुंचे। उन्होंने इस परिवार को बताया कि घर में शौचालय कितना आवश्यक है। यह महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। इसके बाद महिला के ससुराल वालों ने बीडीओ के सामने ही गड्ढा खोदा। शौचालय बनने की बात पता चलते ही मांझा ब्लॉक के वार्ड सात के मारवा टोला गांव में स्थित अपने ससुराल जाने के लिए महिला अब तैयारी कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर में शौचालय बनाए जा रहे हैं। वहीं मारवा टोला गांव में अभी भी बहुत से घर ऐसे हैं जहां शौचालय नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें