फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: पति की हत्या कर घर में ही दफना दी लाश और उसी पर बना ली रसोई

Fri, 22 Nov 2019 06:41 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले स्थित कोतमा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने ही पति की जघन्य हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महीनों पहले महिला ने पति की हत्या कर शव घर में ही दफना दिया और सबूतों को खत्म करने के लिए उसी जगह पर पत्थर और मिट्टी से चूल्हा बना दिया। तभी से वह इसपर खाना पकाती रही।

विज्ञापन


पुलिस के प्रभागीय अधिकारी केएन प्रसाद ने कहा कि आरोपी प्रतिमा बनवाल (32) ने अपने मृत पति मोहित (34) की गुमशुदगी का रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी ताकि लोगों को गुमराह कर सके और उस पर किसी का शक न हो।  

बड़े भाई ने किया खुलासा

मृतक मोहित के भाई अर्जुन ने बताया कि वह मोहित के गायब होने के बारे में पूछता रहा, लेकिन उसकी पत्नी घर में ताला लगा कर सबको गुमराह करती रही। वह किसी को घर में घुसने नहीं दे रही थी। इसके चलते उसके रवैये पर संदेह हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने रसोई में निर्माण वाले हिस्से को खोदा, जिसके बाद मोहित का शव बरामद किया गया। केएन प्रसाद ने कहा कि आरोपी प्रतिमा बनवाल ने 22 अक्टूबर को एक तार से मोहित का गला घोंट कर हत्या कर दी और फिर लाश को घर में दफन कर दिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें