मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन
मध्यप्रदेश में लोक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को गृहमंत्री बाला बच्चन, स्वास्थय मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बस में सफर किया। कलेक्टर द्वारा शुक्रवार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे घोषित किया गया था। मंत्रियों के साथ ही एडीएम बीबीएस तोमर, एसडीएम सोहन कनाश व अन्य अधिकारियों ने भी इसी से सफर किया।
गृह मंत्री बाला बच्चन और स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट अपने निवास से सत्य साईं चौराहा पहुंचे, जहां दोनों मंत्रियों ने प्रोटोकॉल को छोड़कर आम लोगों की तरह आई बस में सफर किया। गृहमंत्री ने तय समयानुसार कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और फिर देपालपुर के लिए रवाना हो गए।
गृहमंत्री ने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक लोक परिवहन का इस्तेमाल करना चाहिए। लोक परिवहन के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार लगातार कवायद कर रही है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी प्रदूषण मुक्त माहौल देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।