फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याचार: महिला के साथ शर्मनाक हरकत, बाल काटे-कपड़े फाड़े और जी नहीं भरा तो जूते की माला पहनाकर घुमाया

Thu, 02 Jul 2026 05:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले में महिला को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला से बदसलूकी की सारी हदें पार कर दी गईं। उसे गांववालों के सामने पीटा गया। उसके बाल काट दिए गए। उसे निर्वस्त्र कर घुमाया गया। पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
उज्जैन में महिला से बदसलूकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे पति के साथ गांव लौटी महिला को पहले पति के परिवार ने पकड़ लिया। उसके बाल काटे गए, कपड़े फाड़े गए और जूतों की माला पहनाई गई। महिला को उसके दूसरे पति के साथ गांव में घुमाया गया। महिला-पुरुष का जुलूस निकालने की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची। तीन को हिरासत में लिया गया। आठ की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


मामला झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम हरनिया वेना से सामने आया है। थाना प्रभारी आनंद भाबोर ने बताया कि थाना भवन से 20 किलोमीटर दूर गांव से एक व्यक्ति द्वारा कॉल किया गया और बताया कि गांव में रहने वाली महिला और युवक का कुछ लोगों द्वारा जुलूस निकाला जा रहा है। महिला के बाल काट दिए गए हैं, उसके कपड़े भी फाड़े हैं। युवक को भी इसी तरह से महिला के साथ जूतों की माला पहनाई गई है। मामला संवेदनशील होने पर तत्काल पुलिस हरनिया वेना गांव पहुंची। पुलिस को देख कुछ लोग भाग निकले। मौके से तीन को पकड़ा गया, जिसमें सुमेरसिंह, बद्रीलाल और कचरू है। तीनों को हिरासत में लिया गया और थाने लाया गया। महिला और युवक को भी पुलिस साथ लेकर आई। पूछताछ और जांच करने पर सामने आया कि घटना में महिला के पूर्व पति का परिवार और गांव के लोग शामिल है। थाना प्रभारी के अनुसार 11 लोगों के खिलाफ मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। गांव से भागे लोगों की तलाश में एक टीम दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- Datia Assembly By Election: दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखें तय, 30 जुलाई वोटिंग, तीन अगस्त को मतगणना
विज्ञापन


महिला ने तीन साल पहले छोड़ा पति को
बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय महिला का गांव के युवक से विवाह हुआ था। तीन साल पहले वह पति को छोड़ गांव में रहने वाले दूसरे युवक के साथ चली गई थी और विवाह कर लिया था। उसके बाद से दोनों लगातार गांव से दूर रह रहे थे। तीन साल बाद दोनों गांव लौटे थे। इस बात की जानकारी महिला के पहले पति के परिवार को मिल गई। पूर्व ससुर ने गांव वालों को एकत्रित किया और दोनों को पकड़ लिया।

कुछ लोगों से जब्त किए मोबाइल
महिला और युवक का जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकालने का मामला सामने आने पर पुलिस हरिनया वेना गांव पहुंची थी। सबसे पहले मामला शांत कराया गया। उसके बाद पता चला कि महिला और युवक के जुलूस का कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल से वीडियो बनाया है। पुलिस ने उनकी पहचान की उनसे मोबाइल जब्त किए और वीडियो डिलीट किए। थाना प्रभारी भाबोर के अनुसार वीडियो वायरल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

तीन को लिया हिरासत में

विज्ञापन

महिला और युवक का जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकालने का मामला सामने आने के बाद पुलिस पहुंची थी। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले से जुड़े फरार लोगों की तलाश जारी है।
- प्रदीप शर्मा, एसपी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें