फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तलाक के बाद भी बलात्कार करता रहा पति'

Sun, 20 Jul 2014 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने अपने पति के खिलाफ बलात्कार और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जबकि वह उससे तलाक ले चुका था।
विज्ञापन


मामला मध्य प्रदेश के भोपाल का है जहां के महिला थाने में इस बाबत केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पति आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि छह अन्य आरोपी फरार हैं। आसिफ एक फर्म में इंजीनियर है।

आरोप लगाने वाली महिला की उम्र 35 साल है और वो बिलासपुर की रहने वाली है। आसिफ के साथ उसकी शादी 2009 में हुई थी। दंपत्ति अशोका गार्डन इलाके में रह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी ने तलाक ने लिए आवेदन किया और महिला का गलत पता दे दिया। फर्जी पते पर कई बार कोर्ट का नोटिस गया और फिर अंत में मई महीने में कोर्ट ने तलाक पर मुहर लगा दी।

महिला को 11 जुलाई को इस तलाक के बारे में पता चला जब आरोपी ने उसे इस बारे में बताया। इसके बाद महिला ने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें