फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पीएम रिपोर्ट ने खोला राज, तबीयत बिगड़ने से नहीं, चोट लगने से हुई थी महिला की मौत; पति गिरफ्तार

Thu, 15 Feb 2024 10:59 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पीएम रिपोर्ट में सामने आया है कि महिला की मौत गर्दन के पीछे की हड्डी टूटने के कारण हुई है। पुलिस ने मारपीट करने वाले उसके पति के खिलाफ  हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के बिलोटीपुरा में किराये के मकान में मृत मिली महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई। जिसके अनुसार महिला की मौत मारपीट के दौरान अंदरूनी चोट लगने से होना बताया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार को बिलोटीपुरा में किराये से रहने वाली मोना पति दीपक जाटवा (24) की लाश बरामद की गई थी। मृतिका की दो मासूम बच्चियां घर के बाहर बैठी थी। वहीं पति शराब के नशे में मिला था। बड़ी बेटी नंदनी ने बताया था कि पापा ने मां के साथ मारपीट की थी। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया था। लेकिन, मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं होने से हत्या पर संदेह बना हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया था।

बुधवार को पीएम रिपोर्ट मिलने पर सामने आया कि मृतका के साथ मारपीट की गई थी। इस दौरान गर्दन के पीछे की हड्डी टूटने से उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि मृतका मोना पिछले पांच साल से दीपक के साथ लिव इन में रह रही थी। उसने अपने पति को छोड़ दिया था। पहले पति से उसके दो बेटियां है। मां की मौत के बाद दोनों बेटियां अनाथ हो गईं हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें