फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानवीयता की हद: मंदसौर में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पर पड़ा रहा शव...न पुलिस आई न एंबुलेंस

Thu, 23 May 2024 10:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर में गुरुवार दोपहर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के सामने एक ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद पौना घंटे तक महिला वहां पड़ी रही, लेकिन न पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले से होकर गुजरने वाले महू-नीमच हाइवे पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के सामने गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बाइक क्रमांक एमपी-44 एमई-0845 को ट्रक क्रमांक पीबी- 11 डीडी-7291 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


बता दें कि इस घटना में बाइक पर सवार महिला ममता सुथार उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम खड़ी थाना कुकडेश्वर जिला नीमच की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार महिला पुरुष दोनों दंपती थे, जिसमें से महिला की मौके पर ही मौत हुई।

वहीं, राहगीरों की माने तो सूचना देने के बाद भी करीब 45 मिनट तक यहां न तो पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस। राहगीरों का कहना था कि समय पर एंबुलेंस या पुलिस पहुंच जाती तो हो सकता है कि महिला की जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें