फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: चाकू से लैस बदमाश से भिड़ी महिला, लेकिन बचा नहीं सकी मंगलसूत्र, भिड़ंत का वीडियो वायरल

Tue, 07 Mar 2023 02:53 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इंदौर

सार

पूर्णिमा ने कहा कि घटना इतनी जल्दी हुई कि मुझे संभलने का मौका ही नहीं मिला। लेकिन मैंने अपने मंगलसूत्र को बचाने और बदमाश को पकड़ने की पूरी कोशिश की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह की सैर करना एक 50 वर्षीय महिला को भारी पड़ गया। महिला का नाम पूर्णिमा वैद्य है। मध्यप्रदेश के इंदौर में सुबह सैर कर रहीं पूर्णिमा पर एक बदमाश ने चाकू से लूटने के इरादे से हमला कर दिया। अपने मंगलसूत्र को बचाने के लिए  पूर्णिमा वैद्य लुटेरे से भिड़ गई। उन्होंने बदमाश का बहुदारी से सामना किया जिसमें वह घायल हो गईं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हालांकि महिला अपना आभूषण नहीं बचा सकी, लेकिन पुलिस ने सोमवार को बदमाश और इसी तरह की घटना में शामिल उसके साथी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। हथियारबंद व्यक्ति के साथ उसकी भिड़ंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त बीपीएस परिहार ने सोमवार को कहा कि जब एक चाकूधारी बदमाश आभूषण छीन रहा था, महिला पूर्णिमा वैद्य ने शनिवार की सुबह अन्नपूर्णा इलाके में उस समय अपना मंगलसूत्र कस कर पकड़ लिया। विरोध करने पर बदमाश ने महिला पर चाकू से हमला कर मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घायल होने के बाद भी महिला ने हिम्मत दिखाई और बदमाश के पीछे दौड़ी लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक अन्य बदमाश ने वैद्य की एक सहेली का मंगलसूत्र भी खींच लिया, जो उसके साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थी। वहीं पीड़िता ने बताया कि बदमाश से संघर्ष के दौरान उसके हाथ में चोटें आई हैं, जिसमें से एक के हाथ में चाकू का गहरा घाव है।

पूर्णिमा ने कहा कि घटना इतनी जल्दी हुई कि मुझे संभलने का मौका ही नहीं मिला। लेकिन मैंने अपने मंगलसूत्र को बचाने और बदमाश को पकड़ने की पूरी कोशिश की। वैद्य ने कहा कि पुलिस को अन्नपूर्णा क्षेत्र में सुबह के समय सुरक्षा बढ़ानी चाहिए, जब कई महिलाएं टहलने के लिए निकलती हैं।

वहीं अन्नपूर्णा थाना प्रभारी गोपाल परमार ने बताया कि वैद्य पर हमला कर लूटपाट करने वाले समेत दो बदमाशों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है।  उन्होंने कहा कि पुलिस ने 100 से अधिक जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें