फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch: महिला ने थाने के सामने उड़ाए 500-500 के नोट; पुलिस पर पैसे मांगने के आरोप, PM-CM को सुनाई खरी-खोटी

Fri, 16 Jun 2023 03:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

महिला के अनुसार, उसका बेटा उसके साथ मारपीट करता है। उसने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज करवाई। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है और वह कार्रवाई की मांग करती है तो पुलिस पैसा मांगती है। इसलिए वह 500-500 की गड्डी साथ लेकर आई और उसने थाने के सामने नोट हवा में बिखेर दिए।
विज्ञापन
रोड पर पैसे उड़ाती महिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के कैंट थाने के सामने का एक वीडियो गुरुवार देर रात से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उसमें एक महिला 500-500 के नोट हवा में उड़ाती हुई नजर आ रही है। वह पुलिस विभाग पर भ्रष्टचार के आरोप भी लगा रही है। साथ ही वह देश के पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खरी-खोटी भी सुनाई रही है। महिला के हंगामा करने के दौरान आसपास मौजूद भीड़ से ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई थी।

विज्ञापन


दरसअल, उक्त वीडियो गुरुवार रात नीमच के कैंट थाने के सामने का है। जंहा शांति देवी नाम की एक रिटायर्ड महिला कर्मचारी अपने हाथ से 500-500 रुपये के नोट हवा में उड़ाती हुई नजर आ रही है। महिला के अनुसार, उसका बेटा उसके साथ मारपीट करता है। उसने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज करवाई। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है और वह कार्रवाई की मांग करती है तो पुलिस पैसा मांगती है। इसलिए वह 500-500 की गड्डी साथ लेकर आई और उसने थाने के सामने नोट हवा में बिखेर दिए। बताया जा रहा है कि महिला ने लगभग 25 हजार रुपये के नोट सड़क पर बिखेर दिए थे।

जानकारी के मुताबिक, कैंट थाने के बाहर हंगामा करने वाली महिला का नाम शांति बाई है। वह एनसीसी की सेवानिवृत्त कर्मचारी है। महिला का एक बेटा आशीष लोट है और वह पेशे से डांस टीचर है। जानकारी के अनुसार, महिला का अपने बेटे से आए दिन झगड़ा होता है। लगभग छह महीने पहले भी महिला ने अपने बेटे पर उसके बैंक खाते से पैसे निकालने की शिकायत कैंट थाने में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि यह महिला आए दिन किसी न किसी विभाग में जाकर अपनी समस्याएं बताती है। वहां के कर्मचारियों से वाद-विवाद करती है। कुछ समय पहले उक्त महिला ने न्यायालय में एक पुलिसकर्मी को चांटा भी मार दिया था।
उक्त मामले में थाने के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने छह महीने पहले ही अपने बेटे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया था, जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। महिला आए दिन इस प्रकार का ड्रामा शासकीय दफ्तरों में जाकर करती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें