फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंडला में खेत की रखवाली कर रहे किसान पर जंगली हाथियों का हमला, वन विभाग पर उठ रहे सवाल

Mon, 03 Oct 2022 11:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार


छत्तीसगढ़ से मंडला पहुंचे जंगली हाथियों के हमले में एक किसान की मौत हो गई। वह मचान बनाकर रात को खेत की रखवाली कर रहा था। इस मामले में वन विभाग की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
मचान पर सो रहे किसान पर हाथी ने किया हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में छत्तीसगढ़ की लगी सीमा से जंगली हाथियों की दल ने प्रवेश कर लिया। एक खेत में रखवाली कर रहे किसान पर हमला बोल दिया। इससे उसकी जान चली गई। वह मचान बनाकर अपने खेत की रखवाली कर रहा था। इस घटना से वन विभाग के अमले पर सवाल उठ रहे हैं, जिन्हें हाथियों के मूवमेंट की जानकारी ग्रामीणों को समय पर देनी चाहिए। अगर वे ऐसा करते तो जान बच सकती थी। 
विज्ञापन


सठिया गांव का दल्लू सिंह यादव पिता डगरु यादव रविवार रात अपने खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान जंगली हाथी उसके खेत में आ पहुंचे। दल्लू ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। इस बीच नर हाथी ने उसे मचान से खींचकर जमीन पर दे मारा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सोमवार सुबह वन परिक्षेत्र अधिकारी के दफ्तर का घेराव किया। डीएफओ पुनीत गोयल ने कहा कि घटना की जानकारी ली जा रही है। 

वन विभाग बना रहा अनजान
दरअसल, इस क्षेत्र में लंबे समय से जंगली हाथियों की गतिविधियां बनी हुई है। विभिन्न संगठन इसकी जानकारी दे रहे थे। वन विभाग लगातार कह रहा था कि जंगली हाथियों का मूवमेंट फिलहाल इस क्षेत्र में नहीं है। वन विभाग ने हाथियों से सतर्क रहने की कोई सलाह भी जारी नहीं की, जिसकी वजह से यह घटना घटित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें