फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और दोस्तों से कराया सहेली का गैंगरेप

Wed, 09 Oct 2013 12:56 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 30 साल की महिला ने अपने पति और उसके दोस्तों से अपनी सहेली का बलात्कार करवाया।
विज्ञापन

 
पीड़िता को एक जगह बांधकर रखा गया था जहां से वह किसी तरह भागने में सफल हो गई।

बलात्कार की यह घटना मुरैना से 75 किलोमीटर दूर सबलगढ़ के एक मंदिर में घटी।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की सहेली 3 अक्टूबर को नई नौकरी मिलने पर प्रसाद चढ़ाने के बहाने उसे मंदिर लेकर गई। लेकिन मंदिर पहुंचने के बाद पीड़िता की सहेली के पति और बाकियों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर दो दिन तक बलात्कार किया।

पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपियों के अलावा पुलिस ने पीड़िता की सेहली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

मुरैना पुलिस के मुताबिक यह एक ऐसा वीरान मंदिर है जहां आमतौर पर कोई आता-जाता नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें