बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के सहिष्णुता पर दिए बयान पर जहां देशभर में बहस छिड़ गई है, वहीं मध्यप्रदेश के जबलपुर में यह विवाद एक विवाहिता की मौत की वजह बन गया।
आमिर के बयान को लेकर एक दंपति में इस कदर तकरार हुई की महिला ने जहर खाकर जान दे दी। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं पति का रो रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जबलपुर के कोतवाली क्षेत्र के लहरी अपार्टमेंट में अयंक पांडे अपनी पत्नी सोनल पांडे के साथ रहते थे। बताते हैं कि आमिर खान के दो दिन पूर्व सहिष्णुता वाले मुद्दे पर दिए बयान को लेकर पति पत्नी में चर्चा चल रही थी।
अचानक दोनों इस मुद्दे पर एक दूसरे से बहस करने लगे, कुछ देर बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। पति अयक का कहना है कि पत्नी इस बात से आहत होकर दूसरे कमरे में गई और जहर खा लिया। उसे उल्टियां आनी शुरू हुई तो अयंक को उसके जहर खाने का पता चला।