फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः करवाचौथ पर पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, जानिए क्या रही वजह

Fri, 06 Nov 2020 05:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंधवानी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

हर साल करवा चौथ पर पत्नी अपने पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है और भगवान से दोनों की जोड़ी सलामत रखने की कामना करती है। लेकिन इस बार का करवा चौथ एक पति के लिए जानलेवा साबित हुई। ताजा वाक्या है मध्यप्रदेश के गंधवानी की जहां एक पत्नी ने केरोसीन डालकर पति तोप सिंह को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


क्या था मामला
रिपोर्ट के मुताबिक पत्नी ने आठ वर्ष से बच्चा नहीं होने को लेकर हुए विवाद के बाद पति पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। रात के करीब डेढ़ बजे विवाद के बाद पत्नी ने पति को जिंदा जलाया और बाद में अस्पताल ले जाते समय पति की मौत हो गई।

पुलिस ने पत्नी को किया लिया हिरासत में
रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत कर लिया है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि विवाद होने की मुख्य वजह शादी के आठ साल बाद भी बच्चे नहीं होना था। पुलिस के मुताबिक बच्चे नहीं होने की वजह से पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी हिरलबाई ने केरोसीन डालकर पति तोप सिंह को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर पड़ोसी घर में आए
जब पत्नी ने पति को आग के हवाले किया तो चीख पुकार सुनकर पड़ोसी घर में आए और उन्होंने पति तोप सिंह को बचाने की कोशिश की लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंधवानी थाना के प्रभारी जयराज सोलंकी ने बताया कि मौत से पहले पीड़ित पति का भी बयान लिया गया और उसी आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें