फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update Today: फिर ठिठुरने लगा मध्य प्रदेश, धार और ग्वालियर में रात का पारा 6.5 डिग्री पर पहुंचा, पचमढ़ी में दिन सबसे ठंडा

Thu, 30 Dec 2021 03:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है। जैसे-जैसे बादल छंटते जाएंगे, सर्दी बढ़ती जाएगी। पिछले 24 घंटे में धार और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा, यहां रात का तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में दिन का पारा 14 डिग्री रहा।
विज्ञापन
MP Weather Update Today - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है। जैसे-जैसे बादल छंटते जाएंगे, सर्दी बढ़ती जाएगी। बीते 24 घंटे में दिन और रात का तापमान गिरा है। हालांकि मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि बादल छंटने से आसमान साफ होगा और धूप निकलेगी, इससे दिन में तापमान बढ़ेगा। पिछले 24 घंटे में धार और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा, यहां रात का तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में दिन का पारा 7.2 डिग्री गिरकर 14 डिग्री पर पहुंच गया, यहां पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है, जिससे बादल छंटने लगे हैं। प्रदेश का मौसम साफ होने लगा है। हवा का रुख उत्तरी है, इससे सर्द हवाएं चल रही हैं। इसलिए रात के तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। धार-ग्वालियर में 6.5, रायसेन में 6.6, सिवनी में 7.0, गुना में 7.4, रतलाम-नौगांव में 7.6, नरसिंहपुर-सागर-बैतूल में 8.0, टीकमगढ़ में 8.4, भोपाल-राजगढ़ में 8.5, शाजापुर में 8.8, पचमढ़ी में 9.0, दतिया में 9.2, उज्जैम में 9.5, मंडला में 9.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। बीते 24 घंटों में पचमढ़ी में 1.6 मिमी, जबलपुर में 1.4 मिमी वर्षा हुई। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को तापमान में 3 से 5 डिग्री की और गिरावट होने की संभावना है।

मौसम जानकारों के मुताबिक दो जनवरी को उत्तर भारत में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर सकता है। हालांकि इससे कमजोर आवृति का सिस्टम बनेगा। मप्र के मौसम पर इसका असर न के बराबर रहेगा। जनवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकतर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। छह-सात जनवरी को उत्तर भारत में एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने पर फिर मप्र में मौसम का मिजाज बदलेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के शहडोल, जबलपुर, रीवा और होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। भोपाल और उज्जैन संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

कैसा रहेंगे अगले दो दिन
रायसेन, धार, सिवनी, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर और सागर जिलों में कहीं-कहीं अगले दो दिन शीतलहर चलने की संभावना है। सागर संभाग के जिलों तथा धार, खंडवा, खरगौन, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, भोपाल, रायसेन, सीहोर, बैतूल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, रीवा, सतना, गुना और दतिया जिलों में कहीं-कहीं अगले दो दिन शीतलदिन रहने की संभावना है। वहीं सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में तथा रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, भोपाल, जबलपुर, रीवा एवं सतना जिलों में अगले दो दिन कहीं-कहीं घना कोहरा रहेगा। ग्वालियर, छतरपुर, दतिया जिले के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें