फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पर अध्यादेश लाकर सामाजिक समरसता भंग करना नहीं चाहते : कैलाश विजयवर्गीय

Wed, 02 Jan 2019 02:34 PM IST
Shani Mishra भाषा, इंदौर
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करने के लिये अध्यादेश लाये जाने को आखिरी विकल्प बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि इस मसले के समाधान के लिये अभी अन्य उपाय आजमाये जा सकते हैं। 

विज्ञापन


विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राम मंदिर मामले में अध्यादेश लाये जाने को लेकर अभी जल्दबाजी की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस मसले के समाधान के लिए अन्य विकल्प खुले हैं।

उन्होंने कहा कि शीर्ष न्यायालय में राम मंदिर मामले की सुनवाई होने वाली है। देखते हैं कि वहां क्या निर्णय होता है। इसके अलावा, दोनों पक्ष आपस में बात कर इस मसले को सुलझा सकते हैं।
विज्ञापन


विजयवर्गीय में कहा कि भाजपा एक जवाबदेह पार्टी है। राम मंदिर मामले में हम फिलहाल अध्यादेश लाकर देश में सामाजिक समरसता का ताना-बाना प्रभावति कतई नहीं चाहते।

भाजपा महासचिव ने हालांकि कहा कि अगर भविष्य में आवश्यक होगा, तो राम मंदिर मामले में अध्यादेश भी लाया जायेगा। लेकिन अध्यादेश लाया जाना इस सिलसिले में आखिरी विकल्प होगा।
विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा कि हमारी जवाबदेही है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो और इसके साथ ही देश में शांति भी बनी रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें