फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'हिंदुओं को हिंदू बने रहना है तो अखंड भारत बनाना होगा', ग्वालियर के एक कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत

Sat, 27 Nov 2021 08:47 PM IST
Amit Mandal एएनआई, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने हिंदुओं और अखंड भारत को लेकर अहम बयान दिया। 
विज्ञापन
RSS CHIEF MOHAN BHAGWAT (file photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को हिंदुओं की घटती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर हिंदुओं को हिंदू बने रहना है तो अखंड भारत बनाना होगा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने यह बात कही। भागवत ने कहा, आप देखेंगे कि हिंदुओं की संख्या और ताकत कम हो गई है या हिंदुत्व की भावना कम हो गई है। अगर हिंदू चाहते हैं कि वे हिंदू बने रहें, तो भारत को अखंड बनना होगा। 
विज्ञापन

 
भागवत ने कहा कि हिंदू के बिना भारत नहीं और भारत के बिना हिंदू नहीं। बंटवारे के बाद भारत टूटा और पाकिस्तान बन गया। ऐसा हुआ क्यों कि हम इस भाव को भूल गए कि हम हिंदू हैं। वहां के मुसलमान भी यह बात भूल गए। खुद को हिंदू मानने वालों की पहले ताकत कम हुई फिर संख्या कम हुई, इसलिए पाकिस्तान भारत नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान है और यहां परंपरा से हिंदू लोग रहते आए हैं।

इससे पहले भागवत ने शुक्रवार को नोएडा में कहा था कि हमारी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए लाखों देशभक्तों ने बलिदान दिया। वहीं स्वतंत्रता के बाद विभाजन का दर्द झेला है। हमें खंडित भारत मिला है। अब खंडित भारत को अखंडित बनाना होगा। यह हमारा राष्ट्रीय एवं धार्मिक कर्तव्य है। हम इस कर्तव्य पथ पर चलेंगे तो विजय हमारी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि देश का विभाजन न मिटने वाली वेदना है। यह तभी मिटेगी, जब विभाजन निरस्त होगा। भारत एक जमीन का टुकड़ा नहीं हमारी मातृभूमि है। संपूर्ण दुनिया को कुछ देने लायक हम तब होंगे जब विभाजन हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें