मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक महिला को बेचने का शर्मनाक मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने कहा कि वह कक्षा 12वीं की टॉपर छात्रा रही है, उसे अशोक लोधी से शादी न करने पर परिवार के सदस्यों ने 25 जून को जान से मारने की धमकी दी थी।
पीड़ित महिला ने बताया कि पांच लाख रुपए में मुझे परिवार के लोगों ने अशोक लोधी को बेचकर शादी की। यह मुझे तब पता चला जब मैं शादी के बाद ससुराल पहुंची। जहां पति अशोक ने रात में मुझसे कहा कि तुझे पांच लाख में खरीदकर लाए हैं। तुझसे जो कहेंगे, वह करना होगा। यदि बात नहीं मानी तो जान से हाथ धो बैठेगी।
युवक बोला मेरी जान को खतरा
कोतवाली थाना प्रभारी दोनों को कोतवाली ले आए। कोतवाली प्रभारी बादाम सिंह ने संबंधित थाना प्रभारी जितेंद्र को पूरे मामले की तस्दीक करने को कहा है। शनिवार सुबह दोनों का बयान लेने के बाद पुलिस ने उन्हें एसडीएम कार्यालय में पेश किया। वहीं जिस दीपक कोली के साथ छात्रा आई थी उसने बताया कि इस युवती का साथ देने पर मुझे और मेरे परिवार की जान को खतरा है। युवती तो घर और ससुराल वालों से परेशान है ही मुझे भी उनसे जान का खतरा है।
कोतवाली थाना प्रभारी बादाम सिंह यादव ने बताया कि एसपी ऑफिस से हम युवती और युवक को कोतवाली ले आए जहां से संबंधित थाने के थानेदार जितेंद्र को पूछताछ के लिए अधिकृत किया है।