फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती नाले में बहे युवक को बचाने के लिये ग्रामीणों ने बनाई मानव श्रृंखला, वीडियो वायरल

Fri, 13 Sep 2019 09:36 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
Human Chain Indore - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बरसाती नाले में बहे युवक को बचाने के प्रयास के तहत ग्रामीणों ने तेज जल धारा में खड़े होकर बृहस्पतिवार शाम मानव श्रृंखला बनाई। हादसे के 24 घंटे बाद भी इस युवक का हालांकि कोई अता-पता नहीं है। लेकिन मदद के सामूहिक जज्बे की इस नजीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


गौतमपुरा पुलिस थाने के प्रभारी मनीष डावर ने शुक्रवार को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर चांदनखेड़ी गांव में दूध के व्यवसाय से जुड़े भूरा खान (24) और आशिक खान (20) बरसाती नाले पर बने रपटे को पैदल पार करते समय बह गये थे। उस समय उनके हाथ में दूध का कनस्तर था।

थाना प्रभारी ने बताया कि आशिक को तो ग्रामीणों ने बचा लिया। लेकिन भूरा नाले के बहाव में लापता हो गया। युवक के बहने की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके से कुछ दूर जाकर तेज जल धारा के बीच एक-दूसरे का हाथ थाम मानव श्रृंखला के रूप में खड़े हो गये, ताकि उसके बहकर आने की स्थिति में वे उसे बचा सकें। हालांकि, ग्रामीणों के इस साझे प्रयास के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


डावर ने बताया, "हमारा खोज और बचाव अभियान पिछले 24 घंटे से जारी है। लेकिन लापता युवक के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।" 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें