छतरपुर के अलपुरा गांव में महिला खेत में चारा काट रही थी। उसी वक्त गांव के ही एक युवक ने मौका पाकर उसे अपना शिकार बनाया। महिला के विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपी दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गया।
छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र में खेत में चारा काट रही 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना अलपुरा गांव की है। जहां महिला खेत में चारा काट रही थी। उसी वक्त गांव के ही एक युवक ने मौका पाकर उसे अपना शिकार बनाया। महिला के विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपी दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गया।
पीड़ित महिला को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजावर लाया गया। यहां बिजावर अस्पताल में महिला चिकित्सक न होने की वजह से पीड़ित महिला को एमएलसी के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।