फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास: मध्यप्रदेश के गांव में गधे पर बैठकर घूमा सरपंच, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 22 Jul 2021 04:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

विज्ञान के इस समय में जब इंसान चांद पर चहलकदमी कर चुका है और मंगल पर टहलने की तैयारियां कर रहा है, अभी भी कई इलाके और लोग अंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़े हुए हैं। इसी का ताजा उदाहरण मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के एक गांव की यह घटना है, जहां बारिश के लिए सरपंच को गधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा जिसे के नजदीक रंगई गांव में ग्रामीण बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जब केवल प्रार्थनाओं से बात नहीं बनी तो एक सुना-सुनाया टोटका आजमाया गया। इसके तहत सरपंच को गधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इसके बाद बुजुर्ग महिलाओं ने गधे पर बैठे सरपंच की आरती भी उतारी। टोटके के अनुसार गांव का प्रधान अगर गधे की सवारी कर भगवान से प्रार्थना करे तो बरसात जल्दी होती है। 

विज्ञापन


गधे पर बैठकर पूरे गांव में घूमने वाले सरपंच सुशील वर्मा ने इसे लेकर कहा कि मैंने अपने बुजुर्गों से सुना था कि ऐसा करने से बारिश होने लगती है। बारिश न होने की वजह से फसलों को काफी नुकसान हो रहा है, यह नुकसान और न बढ़े इसलिए मैंने यह फैसला लिया। वहीं, एक ग्रामीण ने बताया कि इसी तरह का टोटका एक बार उज्जैन के एक गांव में भी किया गया था और फिर वहां खूब बारिश हुई थी। 

नया नहीं है यह रुख, कई जगह चल रहे अलग-अलग टोटके
बारिश के लिए इंद्रदेव को खुश करने के उद्देश्य से गधे पर बैठकर गांव में घूमना सुनने में अजीब जरूर है लेकिन इसी तरह के कई टोटके मध्यप्रदेश के कई जिलों में चल रहे हैं। बीते दिनों बारिश के लिए मेढक और मेढकी की शादी कराने की खबर भी सामने आई थी। वहीं, राज्य के कई जिलों में बारिश न होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में इन अंधविश्वासों की ओर लोगों का विश्वास व रुख और बढ़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें