Vidisha News: विदिशा जिले के गंजबसौदा में चार लोगों द्वारा एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
विदिशा जिले के गंजबासौदा थाना अंतर्गत कृपाराम वाली गली में चार लोगों ने डंडे से पीट-पीटकर एक शख्स की जान ले ली। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते चार लोगों ने 21 वर्षीय दीपक रैकवार की डंडों से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चार लोग एक युवक को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दीपक को अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया, जानकारी लगने पर पुलिस ने हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है, साथ ही दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है और दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।