फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha Crime: भैंस चराने गए बच्चे की आपसी विवाद में ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

Fri, 20 Oct 2023 05:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

Vidisha Crime: विदिशा जिले की तहसील त्यौंदा के ग्राम कैथोरी में दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष के प्रदुम यादव व अन्य लोगों ने एक 17-18 साल के लड़के मोहित यादव की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्रदुम यादव सहित अन्य पर धारा-302 का मामला दर्जकर जांच में लिया है।
विज्ञापन
मृतक बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा के त्यौंदा अंतर्गत ग्राम कैथोरी में मोहित यादव की गांव के ही कुछ लोगों ने ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से रौंदकर हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक मोहित यादव अपनी भैंस चराने खेत पर गया था। मृतक जब घर नहीं आया और भैंस वापस घर आ गई। ऐसे में परिजनों ने मोहित को ढूंढा तो उसका शव खेत पर मिला। जिसका पीएम शुक्रवार सुबह कराया गया। घटना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू  कर दी है।

विदिशा एसपी दीपक शुक्ला के मुताबिक, दो पक्षों में जमीनी विवाद हुआ था, जिसके चलते एक पक्ष के प्रदुम यादव व अन्य ने ट्रैक्टर से कुचलकर एक 17 से 18 साल के लड़के की हत्या कर दी है, जिसमें आरोपियों पर 302 का मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें