फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विदिशा के मिशनरी स्कूल में जय श्रीराम कहने पर छात्र की पिटाई का मामला, NCPCR ने की जांच, FIR दर्ज

Sat, 23 Dec 2023 08:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

बाल आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में गंजबासौदा के एक मिशनरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साह में आकर जय श्री राम का नारा लगाया था।
विज्ञापन
NCPCR ने की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा जिले में गंजबसौदा के एक मिशनरी स्कूल में जय श्री राम के नारे लगाने पर हुए विवाद की जांच राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने की है। इस जांच के बाद स्कूल प्रबंधन और  प्रिंसिपल  के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, गंजबसौदा की मिशनरी स्कूल भारत माता कॉन्वेंट स्कूल में जय श्री राम के नारे लगाने पर एक बच्चे की पिटाई के आरोप लगे थे। इस मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की टीम गंजबसौदा पहुंची। बाल आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो यहां खुद पहुंचे थे। चाइल्ड लाइन टीम, स्थानीय प्रशासन, जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे।



बता दें, आयोग की टीम ने स्कूल में तीन घंटे तक जांच की। इस दौरान स्कूल, प्रबंधन स्टाफ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और छात्रों के बयान लिए गए। इसके बाद बाल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह धाकड़ ने शहर थाने पहुंचकर स्कूल प्रबंधन एवं प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बताया, इस मामले में हमें शिकायत मिली थी।आयोग की टीम मामले की सुनवाई के लिए यहां पहुंची है। उन्होंने बताया कि जय श्री राम के नारे लगाने के मामले में स्कूल पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। एफआईआर दर्ज करने के निर्देश बासौदा पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें