फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर डंपर ने कार को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

Wed, 22 May 2024 05:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौद

सार

इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे मार्ग पर एक डंपर ने कार सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे मार्ग पर ग्राम किलोदा और कलवार घाट के बीच कार और डंपर में टक्कर में एक की मौत हो गई। वहीं, हादसे में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद डंपर में आग भी लग गई। 

विज्ञापन

 
हादसा बुधवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। जिसमें कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जल गया। हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एचपी 51 बीई 6573 इंदौर की ओर जा रही थी और इंदौर की ओर से खाली डंपर आ रहा था। ग्राम किलोदा और कलवार घाट के बीच कार-डंपर की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में कार चालक अशोक पिता मांगीलाल (40) की मौत हो गई, जबकि पत्नी स्मिता (32), बेटा ऋषभ (14) और तन्वी (3) गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में तीनों को इंदौर रेफर कर दिया गया, जहां एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें