फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष की फॉलो गार्ड को ट्राले ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं हिना कावरे

Mon, 14 Jan 2019 08:36 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
विज्ञापन
हिना कावरे
विज्ञापन

विधानसभा के उपाध्यक्ष और बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हिना कावरे एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गई। हादसे के दौरान दो पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। हिना तीन दिन पहले ही विधानसभा उपाध्यक्ष बनी हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात करीब 12:30 बजे हिना कावरे बालाघाट जिला मुख्यालय से अपने घर लांजी लौट रही थी। गोंदिया रोड पर 12 किलोमीटर दूर साले टेका गांव के पास एक बड़े ट्राले ने विधानसभा उपाध्यक्ष की फॉलो कार को जोरदार टक्कर मार दी।

फॉलो वाहन के आगे विधानसभा उपाध्यक्ष की कार्य चल रही थी। जिसे चालक ने बड़ी सावधानी से बचाते हुए आगे निकाला। लेकिन ट्राले ने पीछे से आ रही फॉलो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सवार दो सुरक्षाकर्मियों की की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिले तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें