फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति की सलाह, फैशन इंस्टीट्यूट में जीन्स, टी-शर्ट न पहने लड़कियां !

Sun, 18 Dec 2016 06:22 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भोज ओपन यूनिवर्सिटी - फोटो : social media
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के भोज ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति तारिक जफर ने छात्राओं को "सभ्य" कपड़े पहनने के निर्देश जारी किए हैं। जफर यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) के छात्राओं को ये सलाह दी है। एक अंग्रेजी अखबार ने कुलपति से संपर्क किया, तो जफर ने स्वीकार किया है कि वो निफ्ट के निदेशक को ये सुझाव दिया था।
विज्ञापन


जफर ने कहा, "आधुनिक या वेस्टर्न कपड़े के नाम पर जिस तरीके के कपड़े छात्राओं द्वारा पहना जा रहा है, उसकी अनुमति यूनिवर्सिटी परिसर में नहीं दी जा सकती है।  भोज विश्वविद्यालय के साथ ही परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के छात्र भी आते हैं "।

"सभ्य" और "अशोभनीय" कपड़े की परिभाषा  पूछे जाने पर कुलपति ने कहा, "मैं किसी के कपड़े पर आपत्ति नहीं कर रहा हूँ। मैं किसी भी ड्रेस कोड के लिए भी नहीं कह रहा हूं।  ये एक सुझाव के तौर पर मैंने छात्राओं को सलाह दी है। क्योंकि कुछ छात्राएं सभ्य कपड़े नहीं पहनती।"
विज्ञापन


कुलपति डॉ. जफर का कहना है कि स्टूडेंट्स अच्छा बुरा सब जानते हैं। उन्हें पूरी आजादी से रहना चाहिए। लेकिन शैक्षणिक संस्थान में रहते हुए मर्यादा भी समझनी होगी। फैशन डिजायन कोर्स की पढ़ाई करते हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि वे सभ्यता को भूल जाएं।

निफ्ट के डायरेक्टर यू एस तोलिया ने कहा कि परिसर में धूम्रपान वर्जित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता कि कुलपति ने छात्रों को परिसर में धूम्रपान करते देखा है। हालांकि, ये एक चिंता का विषय है। इसलिए छात्रों को निर्देश जारी किया गया है कि यूनिवर्सिटी परिसर में धूम्रपान बैन है। "
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें