फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Bus Accident: तीर्थ यात्रियों के शव खजुराहो पहुंचे, एंबुलेंस से गृहग्राम के लिए हुए रवाना

Mon, 06 Jun 2022 08:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में मृत लोगों को संवेदनाएं देने का सिलसिला चल रहा है। एमपी में शोक की लहर है। सोमवार को पार्थिव देह देहरादून से खजुराहो के लिए रवाना होंगी। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद खजुराहो सांसद वीडी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जान गंवाने वाले तीर्थयात्रियों के शव लेकर सेना का विमान देहरादून से मध्य प्रदेश के खजुराहो के लिए रवाना हो गया है। खजुराहो सांसद और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा मौके पर मौजूद रहे। तीर्थयात्रियों की पार्थिव देह को एयर टैक्सी से खजुराहो तक लाया जा रहा है, जहां से प्रशासन एंबुलेस के माध्यम से शवों को उनके गृहग्राम भेजेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सेना का विमान देहरादून से शव लेकर मध्य प्रदेश के लिए रवाना। - फोटो : अमर उजाला
उमा भारती ने व्यक्त की संवेदना
उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में मृत लोगों को संवेदनाएं देने का सिलसिला चल रहा है। एमपी में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी ट्वीट कर कहा है कि घायलों के लिए सरकार उचित व्यवस्था जरूर करेगी ऐसा मुझे विश्वास है। साथ ही उन्होंने सीएम की भी तारीफ की है।
 
उमा ने कहा है कि उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों से भरी बस की दुर्घटना से मैं बेहद दुखी, व्यथित एवं चिंतित भी हूं। मृतकों के लिए मेरी श्रद्धांजलि, परिजनों के लिए संवेदना, घायलों के लिए सरकार उचित व्यवस्था जरूर करेगी ऐसा मुझे विश्वास है। इस दुःख की घड़ी में भगवान मृतकों को सद्गति तथा उनके परिजनों को दुःख से पार हो जाने की सामर्थ्य प्रदान करें।
 
उमा ने कहा है कि इस संबंध में हमारे राज्य के मुख्यमंत्री जी ने अपने सहयोगियों के साथ जो त्वरित कार्यवाही की है वह उच्च कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है। उत्तराखंड में पहाड़ में वाहन चलाने में दक्षता, सजगता एवं विशेषज्ञता की जरूरत पड़ती है, एक तरफ खाई तो दूसरी तरफ पहाड़ होता है। मध्यप्रदेश के जो भी लोग वाहन से उत्तराखंड जाएं वह सुनिश्चित करें कि उनके वाहन का ड्राइवर पहाड़ के मोटर मार्गो की कठिनाई से पूर्णतया अवगत हो।

नरोत्तम मिश्रा ने दी संवेदना
चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु की खबर हृदयविदारक है। ईश्वर पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के श्रद्धालुओं की बस उत्तराखंड में दुर्घटना के शिकार हो गई। मन बहुत व्यथित है। 26 लोगों की मृत्यु की सूचना है सभी का पीएम हो गया है। 25 लोग पन्ना जिले के हैं जबकि एक उत्तराखंड की बस का स्टाफ है। चार घायलों का उपचार चल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी रात को ही उत्तराखंड पहुंच गए। उन्होंने घायलों से मुलाकात की समस्त आवश्यक प्रबंध किए। मृतकों की पार्थिव देह सोमवार को देहरादून से एयरफोर्स का प्लेन खजुराहो लेकर आएगा। पन्ना के चार गांव के निवासी थे। खजुराहो आने के बाद सभी पार्थिव देह उनके गांव के लिए रवाना की जाएगी। 




सिंधिया ने जताई संवेदना
यमुनोत्री में बस के खाई में गिरने की दुर्घटना में मप्र के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों के जान गंवाने की खबर दुखदायी है। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए नागरिकों की आत्मा को शांति व परिजनों को ये आघात सहने की शक्ति दें। हादसे में घायल नागरिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें