फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश चुनाव: शिवराज बोले यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने मोदी जी ऑपरेशन गंगा चलाया है,अखिलेश यूपी में मिशन दंगा चलाते हैं 

Mon, 28 Feb 2022 06:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया। शिवराज ने कहा कि साइकिल में अगर पूरी साइकिल देखो तो उसमे भ्रष्टाचार के पहिए और कमीशन के पैडल लगे हैं।
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से संवाद करते हुए शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरप्रदेश की चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए मोदी जी ऑपरेशन गंगा चला रहे है, अखिलेश यूपी में मिशन दंगा चलाते थे। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को गाजीपुर के जखनिया विधानसभा प्रत्याशी रामराज वनवासी, जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा प्रत्याशी अजय दुबे और जौनपुर के जफराबाद विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में भारतीयों पर जब भी संकट आएगा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी मदद करने से पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए मिशन गंगा चलाया है, लेकिन अखिलेश उत्तरप्रदेश में ऑपरेशन दंगा चलाते थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साइकिल की बात करते है, उनकी साइकिल में अगर पूरी साइकिल देखो तो उसमे भ्रष्टाचार के पहिए और कमीशन के पैडल लगे हैं। भ्रष्टाचार के पहिए, कमीशन के पैडल और सीट पर माफिया बैठे हैं। ये आ गए तो जनता को तबाह कर देंगे। हमारे योगी आदित्यनाथ माफियाओं की छाती पर बुल्डोजर चलवाते हैं। 

शिवराज ने कहा कि जौनपुर से मेरा बहुत पुराना रिश्ता रहा है, जब अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का आंदोलन चल रहा था। हम भी आए थे उस समय हम विधायक थे। शिवराज सिंह ने कहा कि यह बात 1990-91 की है। हम हनुमना से घुसे तो पकड़ लिए गए और जौनपुर जेल में मैंने 8 दिन बिताए थे। यह सपा की सरकार थी जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलाई थी। अब यह अलग बात है कि आज वो भी राम राम जप रहे हैं।  

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें