फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना में हंगामा: पथरी ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया किडनी निकालने का आरोप

Mon, 13 Apr 2026 10:54 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना में पथरी ऑपरेशन के बाद युवक की हालत बिगड़ी और रीवा में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर किडनी निकालने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना के देवेन्द्रनगर निवासी 26 वर्षीय रवि रजक (पिता गिरधारीलाल रजक) का पथरी के ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, युवक का ऑपरेशन पाठक अस्पताल में किया गया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रीवा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि ऑपरेशन के दौरान रवि की किडनी निकाल ली गई। इस मामले में डॉक्टर और परिजनों के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे विवाद और बढ़ गया है।

विज्ञापन


पढे़ं:  डॉक्टर की महिला मित्र ने ही कराई थी लूट, दो गिरफ्तार; दो की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर CSP सहित तीन थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें