फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला से दुष्कर्म पर मप्र विधानसभा में हंगामा

Tue, 19 Mar 2013 12:42 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्विट्जरलैंड की महिला पर्यटक के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले के चलते विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा के साथ गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के इस्तीफा मांग की गई।
विज्ञापन


सोमवार को भी राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को कांग्रेस ने सड़के से लेकर विधानसभा तक हंगामा किया और प्रदेश के गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा।

उल्लेखनीय है कि अपने पति के साथ स्विट्जरलैंड से भारत घूमने आई विदेशी महिला के साथ शुक्रवार को दतिया जिले में सामूहिक बलात्कार की घटना हुई। जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को पांच और सोमवारा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

विधानसभा में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता से त्यागपत्र की मांग को लेकर कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल बाधित रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही शोरगुल के कारण बैठक आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गयी।
विज्ञापन


साढे़ दस बजे अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी के सदन में आते ही कांग्रेस सदस्यों ने गृह मंत्री के त्यागपत्र की मांग को लेकर एकसाथ बोलना प्रारंभ कर दिया। शोरशराबे के कारण अध्यक्ष ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

इसके पहले भी सोमवार को इसी मांग को लेकर सदन में प्रश्नकाल नहीं हो सका था। कांग्रेस के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि सरकार इस घटना पर चर्चा के लिए तैयार है। मगर कांग्रेस के सभी विधायक इस मांग पर अड़ गए कि गृहमंत्री के इस्तीफे के बाद ही चर्चा हो।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें