फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: माधवनगर में अतिक्रमण हटाने के बीच हंगामा; पार्षद समर्थकों और दूसरे पक्ष में हुई लड़ाई

Thu, 14 Dec 2023 08:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

नगर निगम की कार्रवाई के दौरान भाजपा पार्षद विनोद यादव के समर्थक और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
माधवनगर में अतिक्रमण हटाने पर मारपीट। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिस पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल दोनों पक्षों को अलग करते हुए मामला शांत कराया, हालांकि मारपीट की शिकायत किसी भी पक्ष ने थाने में दर्ज नहीं कराई है। 

विज्ञापन


दरअसल माधवनगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 45 में शासकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कटनी नगर निगम ने की। इस पूरी कार्रवाई में राजस्व पुलिस बल भी मौजूद नजर आए। जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ही स्थानीय बीजेपी के पार्षद विनोद यादव के समर्थक और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। 

मामले पर माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस बल की मांग की थी, जिस पर थाने का बल अतिक्रमण स्थल पर मौजूद था। इस दौरान स्थानीय रहवासियों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई है, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया है। किसी भी शासकीय कर्मचारियों के साथ कोई विवाद नहीं हुआ है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। नगर निगम ने शांतिपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें