फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के शुरू होने से पहले हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने पांच को कुचला

Sun, 31 Jul 2022 11:35 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। घटना के बाद सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर तेज तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। घटना के बाद सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाए जहां उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


पेट्रोलिंग के दौरान पथराव का आरोप
घटना शिवगढ़ के काजलिया गांव के पास हुई। यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया गया है कि निर्माणाधीन 8 लेन की एक साइड पर कंपनी की गाड़ी पेट्रोलिंग कर रही थी। उसी दौरान कंपनी के वाहन पर देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। आरोप है कि पथराव के डर से वाहन चालक ने लाइट बंद कर दी। साथ ही उपद्रवियां से बचने के लिए गाड़ी को दौड़ा दिया। बताया गया है कि इसकी वजह से निर्माणाधीन 8 लेन पर सो रहे पांच लोग हादसे के शिकार हो गए। 

घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती 
हादसे के बाद घायलों को रात साढ़े तीन बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलां के पैर, सीने आदि में चोटें आई है। पुलिस के अनुसार घटना में काजलिया निवासी पप्पू, शंकर, सूरसिंह, राहुल और प्रकाश भी घायल हुए हैं। साथ ही अन्य को भी चोटें आई है। हालांकि, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


नहीं आता जाता कोई वाहन
घायलों के मुताबिक, शुक्रवार रात को एक बैठक थी। इसमें काफी लोगों ने हिस्सा लिया। रात 10 बजे बाद बैठक खत्म हुई और सभी चले गए। पांच से छह लोग निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर ही बैठ गए। दरअसल, निर्माणधीन होने की वजह से वाहनों  आवाजाही नहीं होती है। जिसके चलते यह हादसा हो गया। घटना के बाद कुछ लोगों ने वाहन चालक के साथ मारपीट भी की है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें