फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां श्मशान में शुरू हुई अनोखी परंपरा, मनाया जा रहा पौधों का जन्मदिन

Sun, 12 Aug 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में स्थित बोरदली गांव में लोगों ने एक अनोखी परंपरा शुरू की है। यहां के लोगों ने श्मशान घाट की बंजर जमीन पर मेहनत करके पैधे लगाए हैं। 3 एकड़ जमीन पर करीब 700 पौधे लगाए गए हैं। इस परंपरा के तहत जो भी पैधा एक साल का हो जाएगा तो उसका जन्मदिन मनाया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कहीं पर पौधे का जन्मदिन मनाया जा रहा हो। पौधों को पानी और खाद देकर उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। साथ ही जो भी व्यक्ति पौधे को गोद लेगा तो उसे ऐसा करने से पहले संकल्प लेना होगा कि वह उसका पालन अपने बेटे की तरह करेगा।  

विज्ञापन


वृक्ष गंगा अभियान के तहत लिया गया था संकल्प

गांव के समाजसेवी आचार्य संजय दशरथ राठौर ने दो साल पहले वृक्ष गंगा अभियान के तहत इस बात का संकल्प लिया था कि गांव में एक अच्छा बगीचा विकसित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने श्मशान की जमीन का चयन किया। गांव के युवाओं ने शमशान की जमीन खोदकर वहां पौधे लगाए। पौधों को पानी देने के लिए गांव के किसानों की सहायता ली गई। किसानों ने अपने ट्यूबवेल से पौधों को पानी दिया।

पैधे की तरफ से गोद लेने वाले पिता के लिए संदेश

सबसे अनोखी बात ये है कि जो पौधे को गोद लेगा उसके लिए पौधे की तरफ से एक संदेश भी तैयार किया गया है। इसमें पौधा कहता है, 'एक साल पहले आपने अपने हाथों से तरुपुत्र महायज्ञ द्वारा ग्राम श्मशान भूमि में मुझे रोपकर धरती माता की गोद में स्थान दिया था। वहीं से मेरा जन्म आपके पुत्र के रूप में हुआ। अब मैं पूरे एक साल का होकर अपना पहला जन्मदिन मना रहा हूं। मैं अपने जन्मदिन को आप सभी के साथ मनाना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे जन्मदिन पर आप कल मेरा भोजन खाद और पानी लेकर आएंगे और मुझे गले लगाकर अपना आशीर्वाद देंगे।'  -आपका लगाया तरुपुत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें